फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: काठ मंडी रोड के निर्माण कार्य की होगी जांच, क्वालिटी कंट्रोल टीम ने चार जगह से लिए सैंपल

Sun, 11 Feb 2024 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
काठ मंडी रोड हांसी से सैंपल लेते क्वालिटी कंट्रोल टीम के कर्मचारी। 
विज्ञापन
हांसी। काठमंडी में 92 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क के उखड़ने के मामले में लोकनिर्माण विभाग द्वारा सैंपल भरवाए गए। विभाग की क्वालिटी कंट्रोल टीम द्वारा रोड से चार जगहों पर सैंपल भरे गए। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

इस रोड को लेकर अमर उजाला द्वारा 18 सितंबर को मामला उठाया गया कि बनने के साथ ही रोड उखड़ने लगा। इसके बाद वार्ड 18 के पार्षद प्रतिनिधि सीमांत चौधरी सहित कई लोगों ने इसकी शिकायत की व रोड के निर्माण कार्य के जांच की मांग की थी। मामला उठने के बाद से ही विभाग ने ठेकेदार का भुगतान रोका हुआ था। अब विभाग ने संज्ञान लेते हुए इस रोड के निर्माण कार्य की जांच करवाने के लिए सैंपल भरवाए हैं। सैंपल रोड पर चार अलग अलग जगह से लिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट आने के बाद विभाग आगामी कार्रवाई करेगा।
बता दें कि काली देवी रोड से श्मशान घाट रोड को 92 लाख रुपये की लागत से लोकनिर्माण विभाग ने बनवाया था। इसके लिए नरवाना की एक फर्म को टेंडर दिया गया था। यह सीसी रोड बनाया गया था। रोड 700 मीटर लंबा व 18 फुट चौड़ा है। लेकिन रोड बनने के साथ ही उखड़ने लगी थी। इस रोड के ऊपर तारकोल की लेयर डाली गई थी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रोड से पान की निकासी भी नहीं होती। विभाग द्वारा ठेकेदार से रोड के उखड़े हुए हिस्से को दोबारा से बनवाया जाएगा। यहां दो जगहों पर 100-100 मीटर के टुकडे़ उखड़े हुए हैं। इसे दोबारा से बनवाया जाएगा। उसके बाद ठेकेदार की बची हुई राशि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें