फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब को मिली ओवरऑल ट्राफी

Sun, 17 Nov 2013 09:23 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह शाह मस्ताना महाराज के अवतार दिवस के उपलक्ष्य में सैंट एसएमजी स्पोर्ट्स परिसर में आयोजित पहली अनामी-ए-साईं दिवस खेल टूर्नामेंट शनिवार रात संपन्न हो गया। समापन अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने विजेता खिलाड़ियों और मानवता भलाई कार्यों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले ब्लॉकाें को ट्राफियां देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 29 अंक लेकर पंजाब की टीम ने ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा किया जबकि हरियाणा 26 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी संस्कृतियाें का मिश्रित रूप देखने को मिला। विभिन्न राज्याें के सेवादारों ने अपने-अपने क्षेत्र का लोकनृत्य और गीत प्रस्तुत किए। हरियाणवी कोरियोग्राफी के माध्यम से समाज में पनपे भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया गया। हास्य स्किट ‘सरहदों पार’ ने दर्शकाें को हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर दिया। स्किट में दिखाया गया कि भारत-पाक सीमा पर तैनात दो सैनिक किस प्रकार अपने बचपन की यादों में खोए रहते हैं।


रक्तदान के महत्व को प्रदर्शित करती एक डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया, जिसमें स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा की महत्वपूर्ण भूमिका को दिखलाया गया। इसके बाद डेरा प्रमुख ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय रहने वाले खिलाड़ियाें को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि लगातार तीन बार जीतने वाले सेवादाराें को विशेष इनाम दिया जाएगा। अनामी-ए-साईं दिवस खेल प्रतियोगिता में 29 अंक लेकर पंजाब की टीम ने ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा किया जबकि हरियाणा 26 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहा। उन्होंने सेवा कार्यों में अग्रणी रहने वाले विभिन्न ब्लाकाें के सेवादाराें को ट्राफियां प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें