फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर उपचुनाव: पंजाब के मुख्यमंत्री ने चिकनवास गांव से शुरू होकर पीरावाली गांव तक निकाला रोड शो

Thu, 27 Oct 2022 01:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार, आदमपुर (हरियाणा)

सार

आदमपुर में चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि एक साल में दरख्त भी अपने पत्ते बदल लेंदा, तुसी भी बदल ल्यो। 
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को आदमपुर उपचुनाव में आप प्रत्याशी सतेंद्र सिंह के लिए रोड शो करने पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने आदमपुर के साथ लगते गांव जवाहर नगर स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका। इसके बाद करीब 15 किलोमीटर पीरावाली तक रोड शो निकाला। उन्होंने कहा कि एक साल में दरख्त (वृक्ष) भी अपने पत्ते बदल लेंदा, तुसी भी बदल ल्यो।

विज्ञापन


मान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों को नए कानून चाहिए तो अच्छे लोगों को चुनिए। अच्छे लोगों को चुनोगे तो अच्छे फैसले होंगे। पंजाब के लोगों ने विश्वास किया। यही बदलाव गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी होगा। यही परिवर्तन आदमपुर में भी करना है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने बच्चों से बचपन, युवाओं से जवानी और बुजुर्गों से बुढ़ापा छीन लिया।

आओ इस भ्रष्ट व्यवस्था को उखाड़ फेंकें। माता और बहनें भी बाहर आकर जब सुनने लग जाएं तो इसका मतलब तब्दीली आने वाली है। आदमपुर के लोगों ने जो प्यार-सम्मान दिया वो जिंदगी भर याद रखेंगे। मैं चाहे कुछ भी बन जाऊं आप लोगों के बीच रहूंगा। इस मौके पर आप प्रत्याशी सतेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. अशोक तंवर, अनुराग ढांडा, संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गौड़ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें