फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पल्स पोलियाे मुहिम कल से, 2.07 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

विज्ञापन
 जिला नागरिक अस्पताल के पीपीपी सेंटर में रखी पल्स पोलियो की वैकसीन। 
विज्ञापन
हिसार। पल्स पोलिया अभियान 28 जून से शुरू होगा जो 30 जून तक चलेगा। इस दौरान जिले भर में 0 से 5 साल के करीब 2.07 लाख बच्चों को पोलिया की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 1008 टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन


28 जून को अभियान के पहले दिन बूथों पर पोलिया की दवा पिलाई जाएगी। ये बूथ स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन के अलावा सावर्जनिक स्थानों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप आदि पर बनाए जाएंगे।

29 व 30 जून को ये टीमें घर-घर जाएंगी। इस दौरान घर जाकर ये 0 से 5 साल तक के बच्चों के बारे में जानकारी लेंगी। अगर कोई बच्चा मिलता है जिसने दवा नहीं ली है तो उसे दवा पिलाई जाएगी। एक टीम में 4 लोग शामिल होंगे जिसमें एक स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी व तीन वाॅलंटियर होंगे।
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इसे प्रमाणित कर चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पड़ोसी देश अफगानिस्तान व पाकिस्तान में पोलिया का वायरस अभी भी है और वहां से यह वायरस हमारे देश में आ सकता है। इसे देखते हुए साल में एक बार यह पल्स पोलिया वैक्सीन का यह मेगा अभियान देश भर में चलाया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें