फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वार्ड 19 में जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। वार्ड 19 में सीवर समस्या का समाधान न होने से गुस्साए लोगों ने बुधवार को मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बंधक बना लिया। शाम को समस्या का समाधान होने पर ही कर्मचारियों को रिहा किया।
विज्ञापन

पार्षद सत्यवान पान्नू ने बताया कि वार्ड की गली नंबर 4 में कई दिनों से सीवर ओवरफ्लो की समस्या चल रही थी और विभाग उनकी सुनवाई नहीं कर रहा था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे सुपरवाइजर व सीवरमैन मौके पर पहुंचे तो गुस्साए लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया और कहा कि समस्या का समाधान होने तक उन्हें यहां से जाने दिया जाएगा। इस पर कर्मचारियों ने टैंकर आदि की मदद से सीवर समस्या का समाधान किया। इसके बाद शाम करीब 4 बजे सुपरवाइजर को वहां से जाने दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें