फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राजकीय आईटीआई हिसार में साइकोमेट्रिक टेस्ट 29 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश के पहले रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कौशल प्रशिक्षण केंद्र करनाल के लिए 29 मई को राजकीय आईटीआई हिसार में साइकोमेट्रिक टेस्ट आयोजित किया जाएगा। मंडल रोजगार अधिकारी रितु जांगड़ा ने बताया कि टेस्ट के माध्यम से 120 युवाओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


इनमें 30 युवाओं को असिस्टेंट रोबोटिक्स टेक्नीशियन-इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए गैर-आवासीय प्रशिक्षण और 90 युवाओं को टेक्नीशियन आईटी सपोर्ट-आईटीईएस के लिए आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। टेस्ट सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की स्किल हरियाणा, समर्थ हरियाणा योजना के तहत प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क होगा। आवासीय प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को हॉस्टल, भोजन, वाहन सहित अन्य सुविधाएं भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशिक्षण के दौरान ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थी का हरियाणा निवासी होना और 10वीं, 12वीं, आईटीआई, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना जरूरी है। टेस्ट के समय आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए 7428984755, 9217964455 और 7678660878 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें