फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लोको पायलट को फोग सेफ्टी डिवाइस उपलब्ध करवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सर्दियों के मौसम में कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित होता है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार सर्दियों के मौसम में कोहरे की अधिकता के दौरान ट्रेन संचालन में संरक्षा एवं सुरक्षा को देखते उत्तर पश्चिम रेलवे पर विशेष प्रबंध किए गए है। संरक्षित रेल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए महाप्रबंधक अमिताभ ने सभी विभागाध्यक्षों को सर्दियों के मौसम में विशेष सतर्कता के साथ कार्य करने के लिए समीक्षा बैठक में भी निर्देशित किया।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे पर कोहरे की अधिकता वाले रेलखंडों में चलने वाली समस्त रेलसेवाओं के लोको पायलट को फॉग सेफ्टी डिवाइस उपलब्ध करवाए गए है। संपूर्ण उत्तर पश्चिम रेलवे पर लगभग 1500 फोग सेफ्टी डिवाइस उपलब्ध है एवं इन सभी में धुंध वाले रेलखंड की जीपीएस मैपिंग कर दी गई है। मंडलाें पर अधिक संख्या में फॉग सेफ्टी डिवाइस का प्रयोग किया जाता है। फॉग सेफ्टी डिवाइस को इंजन पर लगा दिया जाता है। यह डिवाइस ऑन होने के बाद जीपीएस प्रणाली से उस खंड में स्थित सभी सिग्नलों की दूरी के बारे में लोको पायलट को पूर्व में ही अवगत कराता रहता है। इससे लोको पायलट अपनी गाड़ी की स्पीड की नियंत्रित कर संरक्षा सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें