फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपेंद्र को काले झंडे दिखाने निकले प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Sun, 22 Dec 2013 07:14 PM IST
ऐलनाबाद/सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव तलवाड़ा खुर्द के पास से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर स्थित बुर्जी नंबर 36/4 पर रेलवे अंडरब्रिज की मांग के लिए पिछले 100 दिनों से धरने पर बैठे करीब 50 ग्रामीणों को रविवार को ऐलनाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वे रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा और सिरसा के सांसद अशोक तंवर को काले झंडे दिखाने के लिए गांव मल्लेकां जा रहे थे। हालांकि दीपेंद्र हुड्डा सम्मेलन में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों ने इस सम्मेलन में दोनों सांसदों को काले झंडे दिखाने की घोषणा की हुई थी।  जिसे लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस था। अंबेडकर चौक पर थाना प्रभारी दिनेश चौहान की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को चारों ओर से घेरकर उन्हें आगे बढ़ने से रोका और गिरफ्तार कर थाना ले आए।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चक्र तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने ऐलनाबाद के मुख्य बाजार में काले झंडे लेकर रेलवे विभाग व हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन



गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारी मोहन गढ़वाल, अंग्रेज सिंह, विनोद गढ़वाल, मुख्तयार सिंह, गुरबचन फौजी, सुलखन सिंह, गुरमेल बराड़, राजेंद्र सिंह, भीमसैन साईं, नरेश अनेजा, आत्मप्रकाश, बजरंग गढ़वाल, कुलदीप सिंह, कृष्ण कुमार, अवतार सिंह, पालाराम, सुमित अनेजा ने बताया कि ब्रॉडगेज में परिवर्तित की जा रही रेलवे लाइन को पहले की अपेक्षा तीन से चार फुट ऊंचा उठाया गया है।

अब बिना अंडरब्रिज के ग्रामीणों का इस रेलवे लाइन से पार जाना असंभव हो जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि रेलवे लाइन से पार गांव तलवाड़ा के किसानों की करीब 600 एकड़ कृषि भूमि के अलावा खेतों में सैकड़ों ढाणियां बनी हुई है। इससे सैकड़ों ग्रामीणों को रोजाना इस रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरकर आवागमन करना पड़ता है वहीं दर्जनों स्कूली बसें भी बच्चों को इसी रास्ते से लाती-ले जाती हैं। यदि अब यहां अंडर ब्रिज नहीं बनाया गया तो लाईन पार का हिस्सा गांव से पूरी तरह कट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें