फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में हिसार में पोस्टर लगाकर जताया विरोध

Sat, 03 May 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार में जनप्रतिनि​धियों के पोस्टर लगाकर अतिक्रमण हटाने का विरोध जताते संजीव भोजराज। 
विज्ञापन
हिसार। शहर में अतिक्रमण अभियान के हटाने के साथ ही रेहड़ी, पटरी वालों को हटाया जा रहा है। सामाजिक संस्था लगातार इसका विरोध कर रही हैं। संस्था के अध्यक्ष संजीव भोजराज ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर विधायक और मेयर गरीब वर्ग के हितों पर कुठाराघात कर रहे हैं। संजीव भोजराज ने इसके विरोध को लेकर रात के समय शहर में कई जगहों पर पोस्टर लगाकर विरोध प्रदर्शन जताया। मदद संस्था का कहना है कि हिसार के जनप्रतिनिधि अमीरों के लिए तो राहत, वहीं गरीबों के लिए आफत बन गए हैं।
विज्ञापन

पोस्टर में मदद संस्था की ओर से सवाल किया गया है कि अतिक्रमण के नाम पर रेहड़ी वालों का निवाला छिनना कहां तक उचित है? मदद संस्था के इस विरोध का रेहड़ी वालों ने स्वागत किया है। बड़ी संख्या में जिन रेहड़ी वालों को हटाया गया है, उन्होंने संजीव भोजराज के साथ मुलाकात की और आगामी विरोध कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई। रेहड़ी वालों ने बताया कि मेयर ने जहां उनकी समस्या को दूर करने के लिए पूरी तरफ से मना कर दिया है, वहीं हिसार की विधायक भी दिल्ली प्रस्थान कर गई हैं। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह ने रेहड़ी वालों का काम बंद है और उनके लिए जीवन-यापन करना मुश्किल हो गया है। वर्षों से वे रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहे थे, परंतु अब वे कहां जाए।
भोजराज ने उनसे कहा कि सरकार एवं प्रशासन से डरने की जरूरत नहीं है। एकजुट होकर आप अपने हकों की लड़ाई लड़ें, क्योंकि हिसार की जिस जनता ने विधायक एवं मेयर को अपना वोट दिया था, वो भी उनके इस कदम को गलत बता रहे हैं। अगर जल्द ही रेहड़ीवालों की सुनवाई नहीं हुई तो शहर की जनता के साथ मिलकर बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें