फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में गुरु रविदास मंदिर व आश्रम तोड़ने के विरोध में सड़क पर उतरे समाज के लोग

विज्ञापन
22 - दिल्ली में गुरु रविदास मंदिर व आश्रम तोड़ने के विरोध में ज्ञापन सौंपते समाज के लोग। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
दिल्ली के तुगलकाबाद में गुरु रविदास मंदिर व आश्रम को तोड़ने के विरोध में संत शिरोमणि गुरु रविदास महासभा के तत्वावधान में समस्त रविदासिया एवं दलित समाज के लोगों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद समाज की तरफ से डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री दिल्ली, मुख्यमंत्री हरियाणा व राज्यपाल हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा गया और तोड़े गए मंदिर व आश्रम के स्थान पर दोबारा गुरु रविदास मंदिर व आश्रम बनाने की मांग की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व संत शिरोमणि गुरु रविदास महासभा के प्रधान जयपाल रंगा ने किया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि करीब 500 वर्ष पूर्व तुगलकाबाद दिल्ली में स्थापित गुरु रविदास मंदिर व आश्रम को दिल्ली सरकार व दिल्ली विकास प्राधिकरण ने एक सोची समझी साजिश के तहत ध्वस्त कर दिया है। मंदिर पुरानी एवं जर्जर अवस्था में होने के कारण लगभग 70 वर्ष पूर्व इसका पुनर्निर्माण समाज के लोगों द्वारा करवाया गया, जिसकी आधारशिला तत्कालीन केंद्रीय मंत्री व पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम ने रखी थी। इसके तोड़े जाने से रविदासिया एवं दलित समाज में भारी रोष है और उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस मौके पर सज्जन ढोकवाल, राजकुमार भानखड़, रघुवीर चेयरमैन, शीशपाल चालिया, हवासिंह, इंद्राज भारती, उदयभान चौपड़ा, सुनील गोरिया, हंसराज मोह, धूप सिंह, सतीश काजल, दिनेश धानिया, मनोज रविदासिया, रायसिंह, संजय खोबड़ा, राजेश राठी, कंवल सिंह, कंवलजीत, राकेश तंवर, संजय मेहरा, रजत कल्सन, कंवर सिंह, बलदेव सिंह बगला, श्रवण निरोल, छबीलदास, सुखदेव, संदीप रंगा, सुशील, महिपाल, पूनम बौद्ध, विजय बौद्ध सहित समाज के सैकड़ों व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें