फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिजली निजीकरण और स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसानों-मजदूरों का प्रदर्शन

विज्ञापन
 प्रदर्शन करते किसान, मजदूर और संगठन के लोग
विज्ञापन
आदमपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को आदमपुर तहसील परिसर में बिजली निजीकरण और स्मार्ट मीटर के विरोध में किसानों-मजदूरों ने प्रदर्शन किया। मोर्चा ने 22 से 24 अक्तूबर तक बिजली कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल को समर्थन दिया।
विज्ञापन

मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य सतबीर सिंह धायल ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी निवासी सुनीता देवी ने सीएसएल कंपनी से सात लाख रुपये का ऋण लिया था और आधी किस्तें जमा करा दी थीं। आर्थिक तंगी के कारण किस्तें न भरने पर कंपनी ने 2 अगस्त को मकान पर ताला लगा दिया था। प्रदर्शनकारियों ने ताला खुलवाकर परिवार के आठ सदस्यों को दोबारा घर में बसाया और कंपनी को परेशान करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर सरदानंद राजली, अनिल बैंदा, सुभाष जाग्गू, महेंद्र बैंदा, कपूर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें