एचएयू गेट नंबर चार के बाहर प्रदर्शन करते युवा व सामाजिक संंगठनों के सदस्य।
हिसार। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को लोगों ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के गेट नंबर-4 पर प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर लहराते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों के साथ हुई कार्रवाई की निंदा की।
प्रदर्शन में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, छात्रों और महिलाओं ने भाग लिया। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें उठा रहे छात्रों पर बल प्रयोग उचित नहीं है। उन्होंने छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में सुमन जैन, सौरभ छाबड़ा, विक्रम मित्तल, इंद्र सिंह मलिक, डॉ. रमेश पूनिया, बबली लांबा, योगेंद्र बामल, प्रो. नरेंद्र, दिनेश सिवाच, मनीषा सिवाच, इंदू बजाज, प्रशांत, संजीव भोजराज, आशीष जैन, रमेश चाहर, किरण जाखड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।