फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दमकल कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का विरोध

Thu, 03 Sep 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा । दमकल कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त किए जाने के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी संघ एवं फायर कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बर्खास्त फायर कर्मचारियों को तत्काल सेवा में बहाल करने, 13 मई का निर्णय लागू करने, दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा जेल में बंद कर्मचारियों को रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता विनोद कुमार और रणवीर फगोड़िया ने कहा कि सरकार सेवा समाप्ति जैसे फैसले लेकर कर्मचारियों के आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। कर्मचारी सरकार के इस रवैये के आगे नहीं झुकेंगे और अपने अधिकारों एवं रोजगार की सुरक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।
दमकल यूनियन नेता सुरेंद्र खिचड़ तथा नगर पालिका कर्मचारी यूनियन के नेता गौरीशंकर और मंजू ने कहा कि सरकार जायज मांगों का समाधान करने के बजाय कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलनरत कर्मचारियों पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सेवा समाप्ति के बजाय सरकार को कर्मचारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान करना चाहिए। यूनियन के सचिव सुरेंद्र खिचड़ एवं नगर पालिका कर्मचारी यूनियन के सचिव गौरीशंकर ने संयुक्त रूप से मंच संचालन किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की एकता तोड़ने और आंदोलन दबाने के लिए सरकार चाहे कितने भी हथकंडे अपनाए, कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे।
कर्मचारी नेता राजेश भाकर ने सेवा बर्खास्तगी के आदेश को तुगलकी फरमान बताते हुए कहा कि सरकार के ऐसे फैसलों का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि समझौता लागू होने तक संघर्ष चलता रहेगा।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली और कार्रवाई बंद नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा तथा मांगों की अनदेखी जारी रहने पर इसे अनिश्चितकाल तक जारी रखा जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी नेता इंद्र कुमार, रमेश हरड़ू, सोनू, रीना, अमित जांगड़ा, किशन मीणा, कुलदीप सिंह, सुमित्रा, दीपा, पिंकी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें