फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: संपदा अधिकारी का पद भरने के लिए प्रॉपर्टी डीलर्स ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन ने बुधवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में विरोध जताया। नारेबाजी करते हुए संपदा अधिकारी का पद भरने की मांग उठाई। बाद में एसोसिएशन के सदस्यों ने एचएसवीपी प्रशासक के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सरंक्षक प्रवीण जैन ने बताया कि पिछले चार महीने से दिक्कत आ रही है। पिछले चार महीने से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में संपदा अधिकारी का पद खाली है। उपमंडल अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा हुआ है। उनके पास दोनों पब्लिक डीलिंग के कार्यालय होने के चलते यहां के काम नहीं हो पा रहे। जिस कारण एचएसवीपी में आने वाले लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। हर एक काम लेट हो रहा है। एसोसिएशन के सदस्य विकास जैन ने बताया कि इस बारे में विधायक तथा सांसद से भी अनुरोध कर चुके हैं। इस बारे में मंत्री से भी अनुरोध करेंगे। एसोसिएशन के प्रधान संजय डालमिया ने कहा कि प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी से अनुरोध है कि इस संपदा अधिकारी के पद को जल्द से जल्द भरा जाए ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो।अगर संपदा अधिकारी का पद भरा जाएगा तो प्रदेश सरकार को राजस्व का फायदा होगा। हिसार में जोन कार्यालय होने पर यहां काफी काम है। दूसरे जिलों से आने वाले प्रॉपर्टी डीलर तथा आम लोगों को अपनी खरीद फरोख्त में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें