फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचएयू के मल्टीपर्पज हॉल में प्रो. कबड्डी लीग के लिए ट्रायल में पहुंचे 500 खिलाड़ी, चार का होगा चयन

विज्ञापन
एचएयू में कबड्डी ट्रायल में मौजूद ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा स्टीलर्स की ओर से शनिवार को एचएयू के मल्टीपर्पज हॉल में प्रो. कबड्डी लीग के लिए ट्रायल लिए गए। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडू, महाराष्ट्र, हिमाचल सहित अन्य राज्यों से 500 खिलाड़ी पहुंचे।
विज्ञापन

टीम मैनेजर कपिल गुरदित्ता ने बताया कि लीग के लिए अलग-अलग जगहों से खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। हिसार में लिए ट्रायल में से चार खिलाड़ियों का चयन होगा। कुछ खिलाड़ी ऑक्शन पर लिए जाएंगे।
वहीं, कुछ खिलाड़ी प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 की चैंपियन रह चुकी हरियाणा स्टीलर्स से भी खिलाड़ियों का चयन होगा। उन्होंने बताया कि प्रो. कबड्डी लीग जुलाई महीने में अलग-अलग 12 राज्यों में होगी। उन्होंने बताया कि ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों का उत्साह बना हुआ था। बेस्ट परफोरमेंस दिखाने वाले खिलाड़ियों का ही चयन लीग के लिए किया जाएगा। इस मौके पर हेड कोच मनप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें