फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लड़ाई-झगड़े के मामले का उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर जिले में उद्घोषित अपराधियों और बेल जंपरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना नारनौंद पुलिस ने वार्ड नंबर 11 निवासी रामतिलक और विकास को गिरफ्तार किया गया है। नारनौंद थाना पुलिस के एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि अदालत ने दोनों आरोपियों को लड़ाई-झगड़े के मामले में उद्घोषित अपराधी करार दिया हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन


हथियार सप्लायर गिरफ्तार, जेल भेजा
बास। बास थाना पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले अंकित को गिरफ्तार किया। आरोपी मिर्चपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर थाना बास पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार अंकित ने गांव शेखपुरा और ढाणी पुरिया में हुई फायरिंग के आरोपियों रवि और इंद्र को तीन अवैध पिस्तौल सप्लाई की थीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें