फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मोनो एक्टिंग में प्रिया ने राज्यस्तर पर पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल न्योली कलां की छात्राओं ने जिला और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। रागनी में इशिका, फैंसी ड्रेस में तनवी और एकल नृत्य में मिस्टी ने जिलास्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रिया ने पानीपत में आयोजित राज्यस्तरीय अंडर-11 प्रतियोगिता 2026-27 के मोनो एक्ट प्ले में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय में आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य सूरज वत्स, राजेश कुमारी, सुनीता देवी और एबीआरसी ज्योति सिहाग ने छात्राओं को सम्मानित किया। टीम इंचार्ज केसर गोदारा एवं मतेश्वरी जांगड़ा ने प्रशिक्षण दिया। प्रधानाचार्य ने सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें