फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: निजी अस्पताल का कर्मचारी बिलिंग के 9.50 लाख रुपये लेकर लापता, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के सेक्टर 14 स्थित एक निजी अस्पताल का कर्मचारी बिलिंग के 9.50 लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

अनाज मंडी चौकी से जांच अधिकारी नसीब सिंह के मुताबिक सर्वेश अस्पताल के मैनेजर राममेहर ने रिपोर्ट में बताया कि नवदीप कॉलोनी निवासी दिनेश अस्पताल में बिलिंग स्टाफ में कार्यरत था। वह मरीजों की पर्ची काटकर बिलिंग राशि एकत्रित करना था। 20 व 21 अप्रैल को एकत्रित बिलिंग राशि की जांच की गई तो पता चला कि दिनेश ने साढ़े 9 लाख रुपये जमा ही नहीं करवाए। अस्पताल प्रशासन ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें