फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: निजी बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिछले टायर के नीचे आने से क्लर्क दीपिका की मौत, आरोपी चालक फरार

Thu, 26 Dec 2024 11:08 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

24 साल की दीपिका ने वीरवार को ही एडीसी कार्यालय में क्लर्क के पद पर ज्वाइनिंग की थी। सुभाष मार्केट के सामने की बस चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाली युवती और बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पारिजात चौक के पास सुभाष मार्केट के सामने वीरवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे निजी बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी पर सवार युवती टककर लगने से सड़क पर गिरी और बस के पिछले टायरों के नीचे आ गई। सिर के ऊपर से टायर गुजरने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक बस को मौके से छोड़कर फरार हो गया। मृतका बुरे गांव की रहने वाली 24 साल की दीपिका था। एंबुलेंस के जरिए उसको आपातकालीन कक्ष में ला गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर थाना पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। सूचना मिलने पर मृतका के परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे। घटनाक्रम एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। 

विज्ञापन


क्लर्क के पद पर आज किया था ज्वाइन
बुरे गांव के रहने वाले अमित ने बताया कर दीपिका दो भाईयों में सबसे छोटी थी। उसके बाद बुधवार को उसे एडीसी कार्यालय में क्लर्क के पद नियुक्ति करने का पत्र मिला था। वीरवार सुबह उसने एडीसी कार्यालय में क्लर्क के पद पर ज्वाइनिंग की थी। दोपहर बाद सुनील के साथ किसी काम से स्कूटी पर सवार  स्कूटी पर सवार होकर बस स्टैंड से पारिजात चौक की तरफ आ रहे थे। जब वे सुभाष मार्केट के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही निजी बस ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण स्कूटी के पीछे बैठी दीपिका सड़क पर गिरी और बस के पिछले टायर सिर के ऊपर से गुजर गए। 

घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद
जानकारी अनुसार हिसार-हांसी रूट पर चलने वाली निजी बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिस कारण 24 साल की दीपिका का मौत हो गई। पूरा घटनाक्रम एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में बस द्वारा स्कूटी को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रहा है और दीपिका स्कूटी से नीचे गिरते हुए दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन


घटना के बाद बनी जाम की स्थिति 
सुभाष मार्केट के सामने निजी बस द्वारा स्कूटी को टक्कर मारने की घटना के बाद पारिजात चौक से लेकर नागरिक अस्पताल के सामने तक जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस को वहां से हटाया। उसके बाद यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस कर्मी लगाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें