फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: केंद्रीय कारागार दो में बिगड़ी बंदी की तबीयत, अस्पताल में मौत

Sun, 08 Dec 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राजगढ़ मार्ग स्थित केंद्रीय कारागार दो में बंद बंदी फतेहाबाद निवासी कुलदीप की शुक्रवार शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई। पुलिसकर्मी कुलदीप को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां आपातकालीन कक्ष में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में चिकित्सकों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस विसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजेगी। उसके बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फतेहाबाद निवासी कुलदीप हत्या के एक मामले में केंद्रीय कारागार दो में बंद था। शुक्रवार शाम जेल में कुलदीप अचानक चक्कर आने के कारण गिर गया था। उसके बाद जेल प्रशासन ने नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान कुलदीप की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें