फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भाटोल जाटान का प्रिंस बामल बना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Thu, 19 Jun 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
भाटोल जाटान के प्रिंस बामल के साथ पिता व ताऊ।
विज्ञापन
बास। बास क्षेत्र के गांव भाटोल जाटान निवासी प्रिंस बामल ने महज 22 साल की उम्र में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे हिसार जिले का नाम रोशन कर दिया है। उनका चयन एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) के 146वें कोर्स से हुआ, जिसमें कठिन प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा के बाद उन्होंने सफलता हासिल की। उसके बाद देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड में उन्होंने लेफ्टिनेंट पद की औपचारिक वर्दी पहनी और अपनी पहली सलामी ली।
विज्ञापन


प्रिंस बामल के पिता विक्रम बामल फरीदाबाद की टायर निर्माण कंपनी गुड ईयर में पर्यवेक्षक के रूप में कार्यरत हैं और उनके दादा स्व. जय नारायण बामल का सपना था कि परिवार का कोई सदस्य सेना में जाए। एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले प्रिंस ने मात्र 19 वर्ष की उम्र में एनडीए की प्रवेश परीक्षा पास की थी। इसके बाद उन्होंने पुणे में एनडीए और फिर देहरादून में आईएमए में कड़ा प्रशिक्षण लिया। प्रिंस बामल बचपन से ही सेना की वर्दी पहनने का सपना देखते थे।
सेना की वर्दी पहनना था सपना
प्रिंस ने बताया कि मेरा सपना हमेशा से सेनी की वर्दी पहनकर देश की सेवा करना था। आज जब यह सपना पूरा हुआ है तो मैं यह पल अपने पिता को समर्पित करता हूं, जिनकी मेहनत और प्रेरणा ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया। उनकी इस उपलब्धि पर गांव भाटोल जाटान सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके पिता विक्रम बामल ने बताया कि प्रिंस की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अब लेफ्टिनेंट प्रिंस बामल की पहली पोस्टिंग एक फ्रंटलाइन यूनिट में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें