फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दूध-घी के दाम तय, उल्लंघन करने पर 5,100 रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। भैणी अमीरपुर और राजथल गांवों के ग्रामीणों ने पशुपालन को घाटे से बचाने के लिए दूध, लस्सी और देसी घी के न्यूनतम बिक्री मूल्य तय किए हैं। अब भैंस का दूध 100 और गाय का दूध 80 रुपये प्रति लीटर से कम में नहीं बिकेगा।
विज्ञापन

देसी घी का न्यूनतम मूल्य 1,500 रुपये प्रति किलोग्राम और लस्सी का 20 रुपये प्रति लीटर तय किया गया है। इससे कम कीमत पर बिक्री करने वाले पशुपालक पर 5,100 रुपये जुर्माना लगेगा। ग्रामीणों के अनुसार पशु आहार, दवाइयों का खर्च लगातार बढ़ रहा है। बैठक में प्रदीप बिसला, अंकुर बिसला, विशु बिसला, अनिल कुमार, जय भगवान, कुलदीप सिंह, जोगिंदर, मनमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें