फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सर्वसम्मति से चुने गए भाजपा के 15 मंडलों के अध्यक्ष

Sun, 19 Jan 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक चुनावों के तहत जिले के सातों विधानसभाओं में कई मंडलों के अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए। जिला अध्यक्ष अशोक सैनी की अध्यक्षता में जिला चुनाव अधिकारी सीमा त्रिखा व सुनीता दांगी, जिला चुनाव सह अधिकारी सरोज सिहाग व महामंत्री आशीष जोशी की देखरेख में मंडल स्तर पर चुनाव कराए गए, जिसमें 15 मंडलों में चुनाव संपन्न कराया गया है।
विज्ञापन

बूथ अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से 15 मंडलों के अध्यक्षों का चयन किया। आदमपुर विधानसभा के आदमपुर मंडल में कृष्ण गर्ग व बालसमंद मंडल में रमेश बैनीवाल को अध्यक्ष चुना गया है। अग्रोहा मंडल में मोहनलाल नंगथला, पाबड़ा मंडल में मीना शर्मा, हांसी मंडल में तनुज खुराना, उमरा मंडल में विजय देपल, सोरखी मंडल में ओमपाल यादव , अटल मंडल में श्याम खांडा को अध्यक्ष चुना गया है। बरवाला मंडल में मनोज संदूजा, मिलगेट में बनवारी लाल, सातरोड में मनोज मय्यड़ को अध्यक्ष चुना गया है। हिसार सिटी मंडल में दीपक अग्रवाल, सब्जी मंडी मंडल में लोकेश असीजा, अर्बन में संजय सैनी को अध्यक्ष चुना गया है। नलवा के आर्यनगर मंडल में भूप सिंह खिचड़ को अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें