फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नवाचार से युवा सामर्थ्य निखारने की तैयारी

Mon, 20 Apr 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने भारत को विकसित राष्ट्र 2047 के रूप में स्थापित करने के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने के लिए आगामी पांच वर्षों का दूरदर्शी शैक्षणिक रोडमैप प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन


इस रोडमैप के तहत विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग, चिकित्सा और कौशल आधारित क्षेत्रों में अत्याधुनिक और उद्योग-संरेखित पाठ्यक्रमों को चरणबद्ध तरीके से प्रारंभ करेगा ताकि युवा शक्ति एक सक्षम, प्रशिक्षित और आत्मनिर्भर कार्यबल में परिवर्तित हो सके।

बीटेक पाठ्यक्रमों में वीएलएसआई डिजाइन, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स, क्लाउड कम्प्यूटिंग, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी और सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग जैसे उभरते क्षेत्रों में कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र में एमबीबीएस, बीएएमएस, नर्सिंग, मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी, कार्डियक केयर, डायलिसिस, इमरजेंसी एंड ट्रामा केयर, ओप्टोमेट्री और न्यूट्रिशन जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे।
विज्ञापन


साथ ही फार्मेसी, बीवीओसी, ईएसजी एंड सस्टेनेबिलिटी और हेल्थ डाटा एनालिटिक्स जैसे सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कार्यक्रम युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करेंगे।

विश्वविद्यालय का उद्देश्य उद्योग, अनुसंधान और नवाचार को जोड़ते हुए एक समग्र शैक्षणिक इकोसिस्टम विकसित करना है। इसमें इंडस्ट्री पार्टनरशिप, इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट्स, स्टार्टअप इनक्यूबेशन और वैश्विक सहयोग को प्राथमिकता दी जाएगी। दावा है कि इन प्रयासों से जीजेयू न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश में एक मॉडल स्किल-ओरिएंटेड यूनिवर्सिटी के रूप में उभरेगा और भारत को वैश्विक ज्ञान व कौशल महाशक्ति बनाने में योगदान देगा।

::::::::

विश्वविद्यालय का पांच वर्षीय विजन भारत की युवा शक्ति को कौशल संपन्न बनाकर राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विकसित भारत 2047 का लक्ष्य तभी साकार होगा जब हमारे युवा केवल शिक्षित ही नहीं बल्कि तकनीकी रूप से दक्ष, नवाचारी और आत्मनिर्भर भी हों।
विज्ञापन


-प्रो. नरसी राम बिश्नोई, कुलपति, जीजेयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें