फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कानून-व्यवस्था की तैयारी, एसटीएफ डीआईजी सुरेंद्र पाल ने अपराध नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन के लिए एसपी संग की समीक्षा बैठक

Tue, 27 Oct 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी पहुंचे एसटीएफ के डीआईजी सुरेंद्र पाल। 
विज्ञापन
हांसी। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए हरियाणा एसटीएफ के डीआईजी सुरेंद्र पाल ने हांसी में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान अपराधों की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस जवानों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने कर्मचारियों के सुझाव सुने। इसके बाद डीआईजी ने पुलिस कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कानून-व्यवस्था की तैयारियों के तहत जवानों की मॉक ड्रिल भी करवाई गई।
मॉक ड्रिल में जवानों ने दंगा नियंत्रण किट पहनकर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा घेरा बनाने और आपात स्थितियों से निपटने का व्यावहारिक अभ्यास किया। किट में बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, कैन शील्ड सहित अन्य सुरक्षा उपकरण शामिल रहे।
विज्ञापन

डीआईजी सुरेंद्र पाल ने जवानों को ड्यूटी के दौरान संयम, अनुशासन और आपसी तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि नियमित प्रशिक्षण से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ती है और आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी मजबूत होती है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपराध रोकने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता और जिम्मेदारी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें