फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पंचायती जमीन को खेती के लिए ठेके पर लेने से रंजिश रखे था गांव का प्रदीप, हत्या की रखी साजिश

विज्ञापन
 पुलिस की गिरफ्त में आए सोनू हत्याकांड के आरोपी ।
विज्ञापन
बरवाला। गांव बुगाना में 17 अक्तूबर को किराना की दुकान चलाने वाले 28 वर्षीय सोनू की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव बुगाना निवासी अमित व राकेश, जींद निवासी सोनू व दिल्ली के कंझावला निवासी नवीन को वीरवार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक कर्ण सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोनू उर्फ बम ने पंचायती जमीन को खेती के लिए ठेके पर लिया था, गांव का ही प्रदीप इस बात पर उससे रंजिश रखने लगा। इसलिए प्रदीप ने साजिश रचकर साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इस संबंध में पुलिस में सोनू के भाई रोहताश के बयान पर 6 नामजद सहित 9 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। बता दें कि हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों व ग्रामीणों ने धरना दिया और हिसार की क्लॉथ मार्केट के चौक पर रोड जाम लगाया था। वारदात के पांचवें दिन परिजन सोनू के पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए थे। हालांकि उनका धरना जारी रहा।
सोनू को मारी थीं सात गोलियां
हत्या के पांचवें दिन परिजनों की सहमति के बाद चिकित्सकों के बोर्ड ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान सोनू को सात गोलियां मारने की पुष्टि हुई। सोनू हत्याकांड में ग्रामीणों द्वारा गठित 15 सदस्यीय कमेटी ने कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, एसपी दीपक सहारन से मिलकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की थी। मंत्री के भरोसे के बाद ग्रामीण पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए थे। न्याय के लिए ग्रामीण 19 अक्तूबर से गांव बहबलपुर के पास धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें