फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एडीजीपी ने 29 गांव व दो वार्डों को नवाजा ड्रग्स मुक्त गांव सम्मान से

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित एडीजीपी डॉ एम रवि किरण व एसपी मकसुद अहमद।
विज्ञापन
हांसी। हिसार मंडल में चलाए जा रहे ड्रग मुक्ति अभियान के तहत गांव गढ़ी के यदुवंशी स्कूल के सेमिनार हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिसार मंडल के एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एडीजीपी ने पुलिस जिला हांसी के 29 गांवों के सरपंचों व पंचायत सदस्यों और दो वार्डों को ड्रग मुक्ति अवॉर्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही अभियान में अच्छा काम करने वाले युवाओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण ने कहा की नशे की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए हिसार मंडल पुलिस की तरफ से तीन स्तर पर कार्य किया जा रहे हैं। पहला कार्य, जो बच्चे नशे की लत में चले गए उनकी पहचान कर उनका उपचार करवाया जा रहा है। दूसरा प्रयास नशा तस्करों पर शक्ति से अंकुश लगाना है। तीसरा प्रयास युवा पीढ़ी को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना ताकि हमारे युवा पथभ्रष्ट न हों। पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने कहा समाज से ड्रग्स जैसे बुराई को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए तस्करों पर सख्ती के साथ-साथ उसकी डिमांड साइड पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। समाज में किसी नशे की मांग नहीं होगी तो समाज अपने आप इस बुराई से दूर होता जाएगा। इस अवसर पर यदुवंशी स्कूल के चेयरमैन राव दान सिंह, स्कूल प्रिसिंपल व स्टॉफ, गांवों के सरपंच व अन्य उपस्थित रहे।
पुलिस जिला हांसी में 56 गांव व 9 वार्डों को ड्रग्स मुक्त किया गया है। हांसी पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने अबतक 95 गांवों का सर्वे कर 554 ड्रग्स पीड़ितों की पहचान कर 365 ड्रग्स पीड़ितों का उपचार शुरू किया गया है। इनमें से 127 लोगों ने नशे को छोड़ दिया है।
विज्ञापन


इन्हें किया गया सम्मानित
गांव बडाला, बड़छप्पर, जामना खेड़ा, खेड़ा रांगड़ान, मोहला, ढाणी पुरिया, ढाणी गुजरान, ढाणी ठाकरान, ढाणी राजु, ढाणी शाकंरी, हाजमपुर, धमाना, ढाणी कुम्हारन, ढाणी पीरान, ढाणी कुतूबपुर, मुजादपुर, लालपुरा, पुट्ठी मंगल खां, जग्गा बाड़ा, ढाणी बुखारान, बारु खेड़ा, भीम नगर, गुराणा, बुडाना, गैबीनगर, नाड़ा, कोथ खुर्द भाडा खेड़ा, सोथा व हांसी के वार्ड 7 व नारनौंद के वार्ड 3 को ड्रग्स मुक्त गांव सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें