Pradeep first donated blood, then married, got inspiration from uncle and aunt
- फोटो : Hisar
हर कोई अपनी शादी व विशेष अवसरों को यादगार बनाना चाहता है। गांव किरोड़ी निवास प्रदीप पूनिया ने भी मंगलवार को अपनी शादी से पूर्व नागरिक अस्पताल में रक्तदान किया। प्रदीप पूनिया इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री कर चुके हैं।
प्रदीप पूनिया की शादी गांव बालसमंद निवासी कोमल के साथ मंगलवार को हुई। कोमल व प्रदीप दोनों ने समाज कार्य में मास्टर डिग्री पास की है। प्रदीप पूनिया ने बताया कि वह अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते थे। इसको लेकर उनके चाचा डॉ. बलकार पूनिया व चाची अमरजीत कौर ने उन्हें रक्तदान के प्रति प्रेरित किया। बलकार पूनिया हिसार नागरिक अस्पताल में डॉक्टर हैं। डॉ. बलकार व उनकी पत्नी अमरजीत कौर दोनों हर वर्ष अपने बेटे मिलन व बेटी सांनवी के जन्मदिन पर पिछले आठ वर्ष से रक्तदान करते आ रहे हैं। अब तक वह दोनों 15 बार रक्तदान कर चुके हैं। डॉ. बलकार ने बताया कि प्रदीप पूनिया हमेशा सामाजिक कार्य में आगे रहते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदीप ने अपनी शादी भी बिना दहेज लिए की। प्रदीप का कहना है कि दहेज प्रथा एक अभिशाप है और इसका अंत होना जरूरी है।
Pradeep first donated blood, then married, got inspiration from uncle and aunt- फोटो : Hisar