फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: चोरी करने वालों पर बिजली निगम की टीम ने मारा छापा, 30 घरों के खिलाफ बिजली विभाग ने की कार्रवाई

Wed, 16 Sep 2026 10:16 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

संयुक्त टीम ने पड़ाव पुलिस चौकी प्रभारी संदीप कुमार के नेतृत्व में सुबह 7 बजे से आंबेडकर बस्ती में घर-घर जाकर बिजली कनेक्शनों की जांच की। चैकिंग के दौरान बिजली कनेक्शन की वैधता, मीटर एवं बिजली आपूर्ति से संबंधित विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच की गई।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ आंबेडकर बस्ती में बिजली चोरी करने वालों को पकड़ने के लिए छापा मारा। पुलिस एवं बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया । करीब दो घंटे तक चलाए गए अभियान में 30 मकानों के बिजली कनेक्शन, मीटर व लोड की जांच की गई।

विज्ञापन


संयुक्त टीम ने पड़ाव पुलिस चौकी प्रभारी संदीप कुमार के नेतृत्व में सुबह 7 बजे से आंबेडकर बस्ती में घर-घर जाकर बिजली कनेक्शनों की जांच की। चैकिंग के दौरान बिजली कनेक्शन की वैधता, मीटर एवं बिजली आपूर्ति से संबंधित विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच की गई। अभियान के दौरान करीब 30 घरों के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बिजली चोरी, अवैध कनेक्शन अथवा बिजली व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


बिजली चोरी से सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ अवैध कनेक्शन के कारण शॉर्ट-सर्किट, आगजनी और जान-माल की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक वैध बिजली कनेक्शन का ही उपयोग करे और बिजली व्यवस्था से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करे। भविष्य में भी औचक चेकिंग अभियान जारी रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें