फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिजली ढांचा होगा मजबूत, 330 करोड़ से बनेंगे 55 सब स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) वर्ष 2026-27 और 2027-28 में 33 केवी क्षमता के 55 नए सब स्टेशन बनाने पर करीब 330 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके साथ ही 110 मौजूदा सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव है। इससे बिजली आपूर्ति का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सकेगी। हिसार सर्कल में दो वर्षों में 10 नए सब स्टेशन और 25 की क्षमता बढ़ाने की योजना है।
विज्ञापन


निगम ने अपनी आगामी रिपोर्ट हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के समक्ष प्रस्तुत की है। अधिकारियों के अनुसार अगले दो साल में करीब तीन लाख नए उपभोक्ता जुड़ेंगे। वर्ष 2026-27 में 30 नए सब स्टेशन (375 एमवीए क्षमता वृद्धि) और 2027-28 में 25 सब स्टेशन (312.50 एमवीए वृद्धि) स्थापित होंगे। प्रति सब स्टेशन लगभग छह करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है।

नए वित्त वर्ष में 33 केवी के 60 सब स्टेशनों की 480 एमवीए क्षमता बढ़ाई जाएगी, जबकि 2027-28 में 50 सब स्टेशनों की 400 एमवीए क्षमता बढ़ाने की योजना है। 11 केवी व 33 केवी की नई लाइनें भी बिछेंगी। अतिरिक्त बजट जरूरत को देखते हुए टैरिफ संशोधन का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन


55 प्रस्तावित सब स्टेशनों में 20 गुरुग्राम सर्कल में, 15 फरीदाबाद, भिवानी, पलवल व हिसार सर्कल में तथा 15 अन्य जिलों में बनाए जाएंगे। 110 सब स्टेशनों की क्षमता वृद्धि में सर्वाधिक गुरुग्राम व फरीदाबाद सर्कल शामिल हैं, जिनकी संख्या करीब 35 है।
विज्ञापन


डीएचबीवीएन की ओर से 2026-27 का प्रस्ताव मिला है। उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति के लिए दो साल में 55 नए सब स्टेशन और 110 की क्षमता बढ़ाने की योजना है।

— नंदलाल शर्मा, चेयरमैन, हरियाणा विद्युत नियामक आयोग।

2025 में जारी नए कनेक्शन (सर्कलवार)

गुरुग्राम सर्कल-1 : 16,400

गुरुग्राम सर्कल-2 : 14,616

फरीदाबाद : 30,243

पलवल : 13,837

नारनौल : 10,285

रेवाड़ी : 10,265

भिवानी : 14,810

हिसार : 13,452

फतेहाबाद : 10,243

सिरसा : 12,391

जींद : 10,945
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें