फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सड़क पर गड्ढे, खतरे के साये में सफर

Sun, 20 Sep 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी रेलवे ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर गहरे गड्ढे। जागरूक पाठक
विज्ञापन
हांसी। तोशाम रोड पर हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन के रेलवे ओवरब्रिज के साथ बनी सर्विस रोड की बदहाली राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई है। करीब छह महीने से जर्जर पड़ी इस सड़क पर जगह-जगह बने बड़े और गहरे गड्ढे सफर की राह में रोड़े अटका रहे हैं।
विज्ञापन

राहगीरों के लिए सुरक्षित आवागमन चुनौती बन गया है। स्थिति ऐसी है कि इस मार्ग से गुजरने वाला हर वाहन चालक गड्ढों से बचने की जद्दोजहद करता नजर आता है।
यह मार्ग ढाणी राजू, ढाणी ठाकरिया, ढाणी गुजरान, पुट्ठी मंगलखां और रोहनात को जोड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने सड़क की खराब स्थिति को लेकर रेलवे और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है।
ढाणी गुजरान निवासी बलवान सिराधना, धर्मवीर अधाना, विक्रम और विजय के अनुसार संबंधित विभाग को ईमेल के माध्यम से भी शिकायत भेजी गई थी, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने केंद्र सरकार की केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराकर मामला उच्च स्तर पर उठाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क की मरम्मत केवल खानापूर्ति तक सीमित न रहे बल्कि उसकी स्थिति के अनुसार टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाए। यदि सर्विस रोड रेलवे के अधिकार क्षेत्र में नहीं आती है तो शिकायत को सक्षम विभाग या प्राधिकरण को तत्काल स्थानांतरित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अधिकार क्षेत्र के विवाद के कारण मामला लंबित नहीं रखा जाना चाहिए।
बारिश में बढ़ जाता है हादसे का खतरा
ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से सड़क और खतरनाक हो जाती है। पानी भरने के कारण गड्ढों की गहराई दिखाई नहीं देती, जिससे विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से संभावित हादसों को रोकने के लिए जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें