फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बैंक हड़ताल में डाकघर संभालेंगे बैंकिंग जरूरतें, नकदी और एईपीएस की सुविधा रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। देशव्यापी बैंक हड़ताल के दौरान आमजन को बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशानी न हो, इसके लिए भिवानी डाक मंडल ने विशेष प्रबंध किए हैं। 28 से 30 सितंबर तक मंडल के सभी मुख्य डाकघरों, उप डाकघरों और शाखा डाकघरों में पर्याप्त नकदी उपलब्ध रखने के साथ आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) सेवा सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


अधीक्षक डाकघर भिवानी मंडल राजेश मान ने बताया कि हड़ताल के दौरान ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए डाकघरों में पर्याप्त नकदी रखी जाएगी। सेवाएं सुचारु बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

एटीएम से नकदी निकासी में संभावित परेशानी को देखते हुए सभी शाखा डाकघरों में एईपीएस सेवा उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से ग्राहक आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट की मदद से अपने बैंक खाते से नकदी निकाल सकेंगे। इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को हड़ताल के दौरान डाकघरों में आने वाले लोगों को बैंकिंग सेवाओं से संबंधित उचित जानकारी और आवश्यक सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं। डाक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि नकदी निकासी या अन्य बैंकिंग जरूरतों के लिए वे अपने नजदीकी डाकघर की सेवाओं का लाभ उठाएं। विभाग के अनुसार, इस अवधि में आमजन को सुचारु और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें