फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मृतक युवकों का हुआ पोस्टमार्टम, ट्रक चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। तोशाम रोड स्थित हाजमपुर में ट्रक की टक्कर लगने से मारे गए दोनों युवकों का पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं एक मृतक युवक विवाहित था, वहीं दूसरा युवक अविवाहित था। हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ था। मृतकों की पहचान ढाणा खुर्द निवासी मंजीत यादव (22) व सिवानी के घंघाला निवासी नवीन कुमार (30) के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोनों युवक कार में सवार होकर नवीन के गांव जा रहे थे। कार दोनों के एक परिचित युवक थी। कार को नवीन को चला रहा था। तभी रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई थी। दोनों के शव का हांसी के नागरिक अस्पताल में वीरवार को पोस्टमार्टम किया गया।

बताया जा रहा है कि मंजीत व नवीन पिछले 6 महीने से हांसी में किराये पर एक दुकान लेकर कंप्यूटर रिपेयरिंग की वर्कशॉप चला रहे थे। 2020 में नवीन की शादी हांसी के नजदीकी गांव पुट्ठी मंगल खां में हुई थी। उसके ससुर वीरभान ने बताया कि नवीन कंप्यूटर रिपेयरिंग के अलावा खेतीबाड़ी का काम भी करता था।
विज्ञापन


वह दो बच्चों का पिता था, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। वहीं ढाणा खुर्द निवासी मंजीत दो बहनों का इकलौता भाई था और अविवाहित था। मंजीत के पिता खेतीबाड़ी करते हैं। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मृतक मंजीत के चचेरे भाई रमेश की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें