हिसार। कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद रिक्त बची सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग 9 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। इस दौरान पहली बार कॉलेजों में विद्यार्थियों की भीड़ नजर आई। 10 जुलाई से विभाग फिर से पोर्टल ओपन करेगा।
ऐसे में जो विद्यार्थी पहले दाखिले के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए थे उनके पास यह आवेदन करने का सुनहरा मौका है। शहर के सभी कॉलेजों में ओपन काउंसिलिंग के दौरान एक ही दिन में 400 से अधिक दाखिले हुए हैं। महिला महाविद्यालय में 32 दाखिले हुए। डीएन कॉलेज में 171 दाखिले हुए हैं। फतेहचंद महाविद्यालय में 30 दाखिले एक दिन में हुए हैं। फिजिकल काउंसिलिंग के बाद भी कॉलेजों में 50 प्रतिशत सीटें खाली पड़ी हैं।
दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद 65 से 70 प्रतिशत सीटें खाली थीं। इस दौरान गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में 1900 सीटों पर 1417 दाखिले हुए थे। एफसी कॉलेज में 1200 सीटों पर 206 राजकीय महिला महाविद्यालय में 880 सीटों में से सिर्फ 374 ही दाखिले हुए थे। वहीं जाट कॉलेज में 2110 सीटों में से 645 पर ही दाखिले हुए थे।