15 साल पहले मिर्चपुर के राजपाल ने कसम खाई थी कि जब तक चौटाला परिवार दोबारा से सत्ता में काबिज नहीं हो जाता, तब तक वह अपनी दाढ़ी नहीं कटवाएंगे। 27 अक्तूबर को जैसे ही दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली, वैसे ही राजपाल की कसम भी पूरी हो गई। यही नहीं राजपाल को खुद चौटाला परिवार ने सिरसा बुलाया और उनकी दाढ़ी कटवाई।
राजपाल डेविड देवीलाल की नीतियों से इतने प्रभावित हुए कि उनकी पार्टी को ही अपना सब कुछ मान लिया। 2004 में चौटाला सरकार जाने के बाद राजपाल डेविड ने कसम खाई कि जब तक दुबारा से चौटाला परिवार से कोई भी मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री नहीं बन जाता तब तक वह अपनी दाड़ी नही कटवाएंगे।
इनेलो के दो भागों में बंटने के बाद राजपाल डेविड दुष्यंत चौटाला के साथ जेजेपी में आ गए। 27 अक्टूबर को दीवाली के दिन दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद राजपाल डेविड की भी कसम पूरी हुई।