हिसार। फाग के दिन हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। इसके लिए जिला पुलिस की तरफ से 28 जगहों पर नाकाबंदी कर जांच की जाएगी। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने, बाइक के साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाज निकालने और शराब पीकर वाहन चालने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
सभी थाना और चौकी प्रभारी शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त करेंगे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिस बल की तैनाती की गई है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी चौक चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी। सभी पीसीआर और डायल 112 को निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जहां भी अव्यवस्था की सूचना प्राप्त हो तो वहां तुरंत मौके पर पहुंच स्थिति से निपटे। सभी थानों में एचएसओ के साथ पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
रिजर्व पुलिस भी तैनात
त्योहार को देखते हुए रिजर्व पुलिस भी तैनात की गई है। एक कंपनी दंगारोधक उपकरणों सहित पुलिस लाइन में हाजिर रहेगी। इसके अलावा आधा-आधा प्लाटून का पुलिस बल और आधा-आधा सेक्शन का महिला पुलिस बल थाना शहर, थाना एचटीएम, थाना सिविल लाइन में हाजिर रहेगा।
इन जगहों पर होगी नाकाबंदी
थाना शहर हिसार
टी प्वाइंट राजगुरु मार्केट।
सेक्टर 14 टी प्वाइंट।
तलाकी गेट।
पड़ाव चौक।
थाना एचटीएम
कैंची चौक मिर्जापुर रोड।
लाहौरिया चौक।
भगत सिंह चौक।
रेलवे रोड पर।
शिव कॉलोनी।
पुरानी सब्जी मंडी चौक।
सब्जी मंडी के सामने।
थाना अर्बन एस्टेट
जिंदल चौक।
निरंकारी भवन रोड।
डाबड़ा चौक।
मलिक चौक।
राजगढ़ रोड।
सीआईडी चौक।
फव्वारा चौक।
थाना सदर
कैंट के सामने।
बालसमंद चौक पर।
थाना आजाद नगर
बस स्टैंड आजाद नगर।
मंगाली चौकी के सामने।
थाना बरवाला
हांसी चौक।
पुराना बस स्टैंड बरवाला।
थाना उकलाना
भूना रोड दौलतपुर मोड़ बरवाला।
सुरेवाला चौक।
थाना अग्रोहा
कुलेरी मोड़।
थाना आदमपुर
फाटक जवाहर नगर मंडी आदमपुर।
कानून व्यवस्था की पालना करते हुए पुलिस का हर संभव सहयोग करें। कुछ शरारती तत्व त्योहार की आड़ में किसी पुरानी रंजिश निकलने को कोशिश करते हैं। इस तरह के व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दे। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
- शशांक कुमार सावन, पुलिस अधीक्षक, हिसार।