फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खरखौदा में मुठभेड़ में गिरफ्तार साजिद को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला पुलिस कुख्यात विनोद काणा के गुर्गे साजिद खान निवासी बालसमंद को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। खरखौदा सीआईए की टीम ने वीरवार रात को खरखौदा एरिया में मुठभेड़ के बाद बालसमंद के साजिद, फरीदाबाद के सौरभ और दिल्ली के जाखौदा के जतिन को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में सौरभ के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन

बालसमंद का साजिद खान कई मामलों में वांछित है। आरोप है कि उसने करीब 9 साल पहले यहां कोर्ट परिसर में पुलिस कस्टडी में लाए गए संदीप उर्फ बच्ची निवासी पेटवाड़ की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं उसने हाथ में गोली मारकर एक एएसआई को घायल कर दिया था। पुलिसकर्मियों ने उसे मौके से धर दबोचा था। जबकि बालसमंद का दूसरा युवक भाग निकला था। भागने वाले युवक ने साजिद को दूर से पुलिस गिरफ्त में आता हुआ बच्ची दिखाया था। बाद में साजिद ने वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा वह पुलिस को कई वारदातों में वांछित है।

विनोद काणा का गुर्गा है साजिद

विनोद काणा गैंग का साजिद यहां सेंट्रल जेल में बंद था। वह कोविडकाल में पैरोल पर जाकर फरार हो गया था। सोनीपत के गोहाना में पिछले दिनों मातुराम हलवाई की दुकान के बाहर फायरिंग कर रंगदारी मांगने के मामले में गोहाना पुलिस ने राजस्थान की जेल में बंद सज्जन बालसमंद और सुनारिया जेल में बंद गांव सुंडाना (रोहतक) के सागर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की थी। उन्होंने पूछताछ में साजिद, सौरभ और जतिन के नाम उगले थे। तब से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें