फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोती रही पुलिस, दिनदहाड़े दो जगह स्नेचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग होती रही, लेकिन आम जनता के रखवाले चैन की नींद सोते रहे। स्नेचरों ने दो-दो जगह अपनी दहशत फैलाई। दोनों महिलाओं ने स्नेचरों का पीछा किया। एक महिला ने हौसला दिखाते हुए स्नेचर का हाथ पकड़ लिया, जिस वजह से चेन के दो टुकड़े गली में ही गिर गए। वहीं, दूसरी वारदात में स्नेचर कामयाब रहे। वारदात से सहमी हुई महिला जब तोशाम रोड नाके पर सहायता के लिए पहुंची तो उसे पुलिस कर्मचारी नहीं मिला।
विज्ञापन


होमगार्ड मौके पर मौजूद था। उसके हाथ में वायरलैस सेट था। महिला रोती रही। मोबाइल फोन मांगा तो फोन न होने की बात होमगार्ड ने कही। मौके पर ड्यूटी दे रहा एएसआई सोता रहा। होमगार्ड लेट लतीफी करता रहा। न अधिकारी को जगाया न पुलिस को सूचना दी। तब तक पौना घंटा बीत चुका था। आरोपी शहर में कहीं जाकर छिप चुके थे या शहर से बाहर भाग चुके थे। इसके बाद मौके पर सिविल लाइन थाना इंस्पेक्टर देवेंद्र नैन व अन्य स्टाफ पहुंचा। इससे एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा हो गया है।


घटना नंबर 1
स्कूल संचालिका के गले से तोड़ी चेन
शहर में पहली घटना सोमवार करीब साढ़े सात बजे कृष्णा नगर में हुई। होली बेबी मिडल स्कूल की संचालिका किरण भल्ला अपने पोते को स्कूल बस में बैठाने के लिए गली से मुख्य रोड की तरफ आ रही थी। किरण ने बताया कि एक युवक बाइक पर उनके स्कूल से आगे कुछ ही दूरी पर खड़ा था। दूसरा युवक मोबाइल फोन हाथ में लेकर उसको देखता हुआ गली से निकल रहा था।
विज्ञापन


 जैसे ही वह नजदीक आया, उसने किरण के गले में पड़ी चेन पर झपटा मारा। चेन युवक के हाथ में थी। बुजुर्ग महिला ने हौसला दिखाते हुए युवक का हाथ पकड़ लिया और चिल्लाने लगी। युवक ने हाथ छुड़वाने की पूरी कोशिश की, लेकिन टीचर ने हाथ नहीं छोड़ा। युवक का दूसरा साथी बाइक मोड़कर उनकी तरफ भागा और उसे छुड़वाकर दोनों बाइक पर बैठकर फरार हो गए। महिला की चेन के दो टुकड़े गली में पड़े मिल गए।

घटना नंबर 2
ईजीडे के पास वारदात
शहर में दूसरी घटना सही तीन घंटे बाद हुई। सेक्टर 13 में ईजीडे के सामने सेक्टर 16-17 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी महिला प्रोमिला अपनी बहन को ऑटो में बैठाने आई थी। प्रोमिला घर से स्कूटी पर आई थी। करीब सवा दस बजे उसने ईजीडे के सामने अपनी स्कूटी रोकी और बहन सुनीता को ऑटो में बैठा दिया। ऑटो चलने के बाद वह जैसे ही स्कूटी की तरफ मुड़ी एक युवक ने उसके गले पर हाथ मारा और चेन तोड़ ली। दूसरा युवक उससे कुछ ही दूरी पर बाइक स्टार्ट कर खड़ा था।

 दोनों युवक वहां से पहले तोशाम रोड की तरफ दौड़े। महिला चिल्लाई, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। खुद महिला ने स्कूटी उनके पीछे दौड़ा दी। युवक सेक्टर 13 के मोड़ की तरफ मुड़ गए और आंखों से ओझल हो गए। महिला तुरंत तोशाम नाके पर सेक्टर 9-11 मोड़ पर पहुंची। पुलिस से गुहार लगाई लेकिन उन्होंने असमर्थता जताई। करीब पौने घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने बताया कि वह विधवा महिला है और घरेलू कामकाज करती है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस सोती रही, लेकिन उसकी मदद को नहीं उठी।

काले कपड़े और काली बाइक
दोनों महिलाओं ने बताया है कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों युवक काली टीशर्ट पहने हुए थे। उनके पास काले रंग की ही पल्सर बाइक थी। पुलिस अंदाजा लगा रही है कि दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी एक ही हो सकते हैं।

नहीं करनी आती वीटी
मौके पर मौजूद होमगार्ड से जब पुलिस अधिकारियों ने पूछा कि उसने घटना का पता लगते ही वीटी क्यों नहीं करवाई। होमगार्ड ने साफ कहा कि उसे वीटी नहीं करनी आती। महिला को उसने शुरू में फोन तक नहीं दिया। जब महिला रोने व चिल्लाने लगी तब जाकर उसने फोन कर थाने में सूचना दी। इस घटना में करीब पौना घंटा बीत गया। पौने घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

होमगार्ड को देंगे ट्रेनिंग : डीएसपी
डीएसपी राजेश लोहान ने कहा कि मुझे नहीं पता कि पुलिस ने कार्रवाई में देरी की है। वायरलैस से होमगार्ड वीटी नहीं कर पाया उसने मोबाइल से थाने में सूचना दे दी। एसएचओ से भी अभी बात की गई है उन्होंने भी कहा है कि वे तुरंत मौके पर पहुंचे थे। होमगार्डों के सामने ऐसी समस्या है तो उन्हें दोबारा ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें