फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: झूठी शिकायत मिलने पर पुलिस ने 22 शिकायतकर्ताओं पर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुलिस थानों में झूठी शिकायत देने वाले 22 शिकायतकर्ताओं पर कार्रवाई की गई है। ऐसे में पुलिस को गुमराह करने की गलती न करें। यह बात पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने सोमवार को जिओ मैस में हुई मासिक अपराध गोष्ठी में कही। उन्होंने थाना और चौकी प्रभारियों को अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले माह में पुलिस ने आपराधिक प्रवृति के 35 व्यक्तियों की अलग-अलग थानों में हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इन अपराधियों पर नजर बनाए रखें। साथ ही 15 व्यक्तियों की हिस्ट्रीशीट बंद की गई है जो काफी लंबे समय से किसी भी तरह के अपराधों में संलिप्त नही रहे और अपराध का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटकर साधारण व्यक्ति की तरह जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि थाने में आनी वाली हर शिकायत को दर्ज कर उसे रसीद दें।
उन्हाेंने बताया कि पुलिस शिकायतकर्ता से अच्छे से पेश आए। शिकायत पर बिना किसी देरी के कार्रवाई करें, चाहे वह किसी दूसरे थाना क्षेत्र का मामला क्यों न हो। अगर वह किसी दूसरे थाना या चौकी क्षेत्र का है तो प्रारंभिक कार्रवाई कर उन्हें सूचित करें। जून माह में नशे का कारोबार करने वाले वालों पर कार्रवाई के लिए स्पेशल अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें