फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खुले में शराब, कार में बार और अय्याशी के अड्डे मिले तो नपेंगे थाना प्रभारी

विज्ञापन
पुलिस अ​धिकारियों संग बैठक करते एडीजीपी जाधव।
विज्ञापन
हिसार। एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने बुधवार को न्यू पुलिस लाइन में हिसार मंडल के सभी पुलिस अधीक्षकों, उप पुलिस अधिक्षकों व थाना प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कानून व्यवस्था व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए तैयार कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने हिसार मंडल के पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि हम जनता के लिए, उनके सम्मान की सुरक्षा के लिए हैं। धैर्य से जनता की शिकायत सुनें। समय पर समाधान करें, यदि मामला आपके क्षेत्राधिकार में नहीं है तो उन्हें समस्या के हल का रास्ता जरूर बता दें। यह नैतिक दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि जिस भी थाना क्षेत्र में खुले में शराब, कार में बार व अय्याशी के अड्डे मिले तो थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जनता से करें अच्छा बर्ताव, कोताही बर्दाश्त नहीं
उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस सड़क पर उतरे। सीलिंग प्लान के आदेश होते ही आधे घंटे में तमाम पुलिस फोर्स नाकों पर सतर्क दिखाई देनी चाहिए। हिसार मंडल के हर जिले में स्मार्ट ट्रैफिक प्वाइंट, स्मार्ट राइडर, स्मार्ट पीसीआर तैनात की जाए। उन्होंने प्रत्येक जिले में पुलिस के थानों, अनुसंधान अधिकारियों, पीसीआर, राइडर, सीआईए व ट्रैफिक कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर श्रेणियां निर्धारित करने बारे भी अपने सुझाव दिए। एडीजीपी ने आदेश दिए कि जनता से अच्छा बर्ताव, निष्पक्ष व तत्परता से कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा व जानबूझकर लापरवाही व भ्रष्टाचारियों के लिए कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें