हिसार। जाट एजुकेशन सोसायटी चुनाव में प्रधान पद के लिए आवेदन करने वाले सभी 35 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया। बुधवार को सभी पैनल व प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरण किए गए। प्रधान पद के लिए उम्मीदवार केएल रिणवा को कैंची, सुभाष कुंडू को सिलाई मशीन, सुखबीर सिंह गोयत के ग्रुप को गैस चूल्हा, जंगजीत सिंह खांडा खेड़ी के ग्रुप को कप प्लेट, अजमेर ढांडा के ग्रुप को छत का पंखा, सुशील लांबा के ग्रुप को जग का चुनाव चिह्न मिला।
बुधवार से प्रत्याशियों ने चुनाव चिह्न के साथ प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट प्रदीप बाजिया ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। 28 मार्च को मतदान कराया जाएगा। इसी दिन शाम 4 बजे से मतगणना शुरु की जाएगी। जिसके लिए तैयारी शुुरु कर दी गई है। मतदान के लिए एक ही बूथ बनाया जाएगा। सभी 296 कॉलेजियम को पहचान पत्र जारी किए जा चुके हैं। इन पहचान पत्र को दिखाकर ही मतदान कर सकेंगे।
कार्यकारिणी सदस्य के लिए
सुनीता खेदड़ : ताला चाबी
संदीप दाहिमा : गैस सिलिंडर
एडवोकेट राजकपूर : कोट
कुलदीप सिंह : बल्ला
शीशपाल, जींद : केतली
हर्ष बामल : अलमारी
कुलदीप नैन, दनौंदा : टोकरी
सतरूप : आयरन
सतपाल, हांसी : गिलास
रामदिया, देवीगढ़ : चारपाई
वजीर सिंह, बडाला : रेल इंजन
विनोद कुमार, नाथसूरी चौपटा : प्रेशर कुकर
करण सिंह, लोहारू : कुल्हाड़ी
योगेश सिहाग, सेक्टर 13 : टेबल
अमरीक सिंह, नारनौंद : हवाई जहाज
प्रदीप लांबा, लाडवा : कैमरा
ओमप्रकाश : टार्च
प्रचार में जुटेंगे समाज के दिग्गज
जाट संस्था के इन चुनावों में राजनीतिक दलों का भी प्रभाव रहेगा। जिसमें जजपा, कांग्रेस, इनेलो, भाजपा के दिग्गज अपने समर्थकों को जिताने के लिए जोर लगाएंगे। आखिरी दो दिन में सबसे अधिक आक्रामक प्रचार रहेगा। कार्यकारिणी के 11 सदस्यों को चुनने के लिए भी खूब पसीना बहाना पड़ेगा।