फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट व जिंदा जलाने की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने 7.90 लाख रुपये किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
11 लाख लूट व जिंदा जलाने की झूठी साजिश रचने के मामले में पुलिस ने पैसों की बरामदगी की है। पुलिस ने कुल 7.90 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

राममेहर ने अपनी महिला मित्र सुनीता के पास पैसे रखे हुए थे। पुलिस ने वहां से 4.10 लाख रुपये बरामद किए हैं। वहीं आरोपी राममेहर के कब्जे से 3.80 लाख रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने इनके नाम के खातों का बैंक रिकॉर्ड खंगाला है और सभी खाते सील कर दिए हैं। राममेहर ने एक अन्य महिला मित्र के बैंक खाते में भी कुछ पैसे जमा करवाए थे। पुलिस जल्द ही उन रुपयों को भी बरामद करेगी। अभी तक किसी अन्य आरोपी का नाम पुलिस की तरफ से नहीं बताया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि भाटला-महजत रोड पर 6 अक्तूबर को एक जली हुई गाड़ी मिली थी, जिसमें एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। पहले तो मामला यह दिखाया गया कि लुटेरों ने डाटा निवासी राममेहर से 11 लाख लूट कर उसे गाड़ी में जिंदा जला दिया। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि राममेहर ने अपने ही गांव के रमलू की गला घोंटकर हत्या की व उसका शव अपनी गाड़ी में रखकर जला दिया। बाद में वह बिलासपुर के लिए रवाना हो गया। राममेहर की कॉल डिटेल के आधार व इस मामले में उसकी महिला मित्रों से पूछताछ में पुलिस को सुराग मिला, जिस पर पुलिस उसे बिलासपुर से गिरफ्तार कर हांसी ले आई। फिलहाल इस मामले में राममेहर पहले ही सात दिन के रिमांड पर चल रहा है। इसके अलावा उसकी एक महिला मित्र सुनीता पांच दिन और रानी दो दिन के पुलिस रिमांड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें