फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कोर्ट परिसर में पुलिस चौकी बहाल, 11 पुलिसकर्मी किए तैनात

विज्ञापन
 कोर्ट परिसर ​स्थित पुलिस चौकी। 
विज्ञापन
हिसार। गैंगस्टर विनोद पानू हत्याकांड के बाद सुरक्षा चूक के सवालों से घिरी पुलिस ने कोर्ट परिसर में बंद पड़ी चौकी को दोबारा शुरू कर दिया है। एएसआई महेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी और महिला कर्मी सहित 11 पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। 20 अगस्त को कोर्ट परिसर में गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा की दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हुए। साथ ही करीब डेढ़ साल से बंद पड़ी पुलिस चौकी को फिर से शुरू करने की मांग भी उठी।
विज्ञापन

हत्याकांड के बाद संवाद न्यूज एजेंसी ने अमर उजाला में इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित कर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत को उजागर किया था। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि कोर्ट परिसर में पुलिस चौकी के दोबारा संचालन से न्यायिक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। पुलिसकर्मी न्यायालय परिसर में आने वाले अधिवक्ताओं, पक्षकारों एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी करेंगे। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें