फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चेन स्नैचिंग के दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

Mon, 01 Jun 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन में महिला के गले से सोने की चेन छीनने और आदमपुर में महिला का सोने का लॉकेट झपटने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यू मॉडल टाउन मामले में पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़कर छीनी गई चेन भी बरामद कर ली।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी पीएसआई कर्ण सिंह ने बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे न्यू मॉडल टाउन निवासी द्रोपदी देवी के गले से एक युवक एक तोला वजनी सोने की चेन छीनकर फरार हो गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सैशवान निवासी विकास के रूप में हुई है। उसके कब्जे से सोने की चेन बरामद कर ली गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
महिला से सोने का लॉकेट छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार
आदमपुर थाना पुलिस ने महिला से सोने का लॉकेट छीनने के आरोपी राजस्थान के नागौर जिले के बड़ा बास निवासी मुरादखां को हिसार से गिरफ्तार किया है। डीएसपी प्रिया शर्मा ने बताया कि 19 मई को आरोपी ने आदमपुर निवासी महिला को फौजी होटल में बुलाकर उसके गले से सोने का लॉकेट छीन लिया था। मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें