फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एसटीएफ फायरिंग करने के आरोपियों को तलाश में छापे मार रही पुलिस

Tue, 14 Jan 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरीवास गांव के पास शनिवार देर शाम रोहतक एसटीएफ पर फायरिंग कर भागे बदमाशों की तलाश में आजादनगर थाना पुलिस ने कई जगह दबिश दी। हालांकि उनका अब तक सुराग नहीं लग पाया है। वहीं, मुठभेड़ में घायल सोनीपत के खेवड़ा निवासी यश का नागरिक अस्पताल के कैदी वार्ड में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

आजाद नगर थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि एसटीएफ पर फायरिंग करने वाले प्रदीप और संदीप की तलाश की जा रही है। सोमवार को कई स्थानों पर छापा मारा। वहीं कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। अभी चिकित्सकों ने यश को फिट घोषित नहीं किया है। उसे अस्पताल से डिस्चार्ज करने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें