फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुटिक संचालिका के साथ मारपीट मामले में पुलिस कर्मचारी गिरफ्तार, आज करेंगे कोर्ट में पेश

विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक विनोद भयाना। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। एसडी कॉलेज के समक्ष बुटीक संचालिका से मारपीट के मामले में पुलिस ने कांस्टेबल मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। मोहित को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, दिन में दोनों पक्ष विधायक विनोद भयाना के साथ एसपी से मिले थे। आधे घंटे तक चली बातचीत में दोनों पक्षों की बातें सुनी।
विज्ञापन

विधायक विनोद भयाना ने लघु सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बुटीक संचालिका के खिलाफ दर्ज मामला वापस करवाएंगे। मामले में सोमवार सुबह दोनों पक्ष एसपी नितिका गहलोत के कार्यालय में पहुंचे। वहां पर विधायक विनोद भयाना को भी बुलाया गया। सर्व व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग बंसल, रमेश भूटानी, पार्षद कृष्ण सैनी, पार्षद प्रतिनिधि अजय सैनी पूजा सैनी के साथ मौजूद रहे। एसपी कार्यालय में इस मामले को लेकर मीटिंग हुई। जहां पर दोनों पक्षों को सुना गया। आरोपी मोहित के जरिये पूजा को धमकी देने की बात भी मानी गई। बातचीत के बाद बुटीक संचालिका पूजा एसपी के आश्वासन से संतुष्ट दिखी। बता दें कि बीते सप्ताह बुटीक संचालिका पूजा सैनी ने कांस्टेबल मोहित पर दुकान में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि मोहित अपनी पत्नी के साथ वहां सूट लेने के लिए आया था। इस दौरान पूजा व मोहित की पत्नी में बहस हो गई। जिस पर मोहित तैश में आ गया और पूजा के साथ मारपीट की। पूजा ने महिला थाने में मामला दर्ज करवाया था। अगले दिन मोहित ने पूजा के खिलाफ भी मामला दर्ज करवा दिया था। इस मामले में दोनों पक्ष विधायक विनोद भयाना से भी मिले थे।
विज्ञापन

वर्जन
इस मामले में दोनों पक्ष सोमवार को मिले थे। दोनों पक्षों की बातें सुनी गई हैं। मामले में जो उचित कार्रवाई होगी, वह कर दी जाएगी।
- नितिका गहलोत, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें