फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पथराव के बाद कैमरी गांव में पुलिस तैनात

Fri, 18 Sep 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कैमरी में दो पक्षों के बीच पथरावके बाद गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस राइडर भी दिनभर गांव में गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने वीरवार को मामले में दोनों पक्षों से 15 लोगों को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी थी।
शिकायतों के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही प्रिवेंशन कार्रवाई भी की गई है। सुनील ने शिकायत में बताया कि 15 सितंबर को नसीब को उसके घर के सामने मुकेश और उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी दी। इस पर परिवार के लोग करतार के घर पूछताछ के लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रात करीब 11 बजे 50-60 लोगों ने सुनील, उसके चाचा के बेटे रवि व मिनी, चाचा अशोक और बबलू के घरों पर ईंटों से हमला कर दिया। घर का सामान और सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। हमले में प्रवीण, छोटे, रोहताश, गोलू, मोनू, विनय, अनूप और बिंदर को ईंटों से चोटें लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को मौके से भगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें