हिसार में पुलिस नाकों पर अधिकारियों को निर्देश देते एडीजीपी श्रीकांत जाधव।
हिसार। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव के निर्देशन में वीरवार को हिसार मंडल में पुलिस ने सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक पुलिस ने 837 वाहनों के चालान काटे और दस्तावेज पूरे नहीं होने पर 59 वाहनों को जब्त किया। इस दौरान सबसे अधिक 120 चालान बिना हेलमेट के काटे गए।
सीलिंग प्लान किसी भी आपात स्थिति से निपटने, अपराध को अंजाम देकर भागने वाले अपराधी को पकड़ने व सड़क पर होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए तुरंत कार्रवाई के लिए लगाया जाता है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव अपनी टीम के खुद भी सडकों पर उतरे। उन्होंने पुलिस जिला हांसी व हिसार के इलाके में लगे नाकों व ड्यूटियों को चेक किया। इस दौरान बिना हेलमेट के 120 चालान, ट्रिपल राइडिंग के 24 चालान, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 47 चालान, सीट बेल्ट न लगाने पर 80 चालान, ब्लैक फिल्म लगाने पर 10 चालान, नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने पर 75 चालान, ओवर स्पीड पर 14 चालान, रेड लाइट जंप करने पर 13 चालान काटे गए।