फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वैध कॉलोनियों के कार्ड वाले प्लॉट के मालिक नगर निगम से ले सकेंगे एनओसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर की वैध कॉलोनियों के कार्ड वाले प्लॉट मालिक अब नगर निगम से एनओसी ले सकेंगे। साथ ही वह प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड में नाम, एरिया व अन्य त्रुटियों को भी ठीक करवा सकेंगे। इसे लेकर मुख्यालय की तरफ से निगम प्रशासन को गाइडलाइन जारी की गई है।
विज्ञापन

मेयर गौतम सरदाना ने बताया कि अभी तक वैध कॉलोनियों के कार्ड वाले प्लॉट की नगर निगम की तरफ से एनओसी न मिलने के लिए कारण रजिस्ट्री नहीं होती थी। इसके अलावा उक्त प्रॉपर्टी का प्रॉपर्टी टैक्स बिल का रिकॉर्ड भी दुरुस्त नहीं किया जाता था। इस कारण से कार्ड वाले प्लॉटधारकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि पिछले दिनों इस मामले पर मुख्यालय की तरफ से हरी झंडी मिल गई थी। मगर जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री इस आपत्ति उठाई थी। इसके बाद मेयर ने मुख्यालय से इसे लेकर दिशा निर्देश जारी करने को कहा था।
उधर, शहर के वार्ड 1 से 10 में एजेंसी शुक्रवार से डोर टू डोर कचरा उठाने का काम शुरू करेगी। निगम की तरफ से एजेंसी को भुगतान होने के बाद एजेंसी काम शुरू करने को तैयार हो गई है। बता दें कि ढाई माह के बाद एजेंसी ने यह कहकर काम बंद कर दिया था कि पहले उसका भुगतान किया जाए। मगर निगम का कहना था कि पहले वह कचरा प्रोसेस करे। चूंकि एजेंसी को जमीन निगम की तरफ से उपलब्ध करवाई जानी थी। अब निगम ने उसे जमीन उपलब्ध करवा दी है और एजेंसी ने कचरा प्रोसेस करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें