फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अंडर-20 में भावना ने तोड़ा दुत्तीचंद का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

विज्ञापन
हिसार।भावना
विज्ञापन
हिसार। हिसार जिले की भावना ने कोयंबटूर के नेहरू स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय 38वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन 100 मीटर दौड़ में रिकॉर्ड तोड़ा है। अंडर-20 वर्ग में भाग ले रही एथलीट भावना ने धावक दुत्तीचंद का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। दुत्तीचंद ने एथलेटिक्स मीट में अंडर-20 में 100 मीटर की दौड़ 11.63 सेकेंड में पूरी की थी। भावना ने 11.55 सेकेंड में 100 मीटर दौड़ पूरी कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दुत्तीचंद ने 2013 में रिकॉर्ड बनाया था। भावना मूल रूप के हिसार के गांव रोहनात की रहने वाली है।
विज्ञापन


पिछले 7 सात साल से कर रही है रनिंग
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात डॉ. जितेंद्र बूरा ने बताया कि बेटी भावना पिछले सात साल से रनिंग कर रही है। स्कूली पढ़ाई सेंट कबीर स्कूल हिसार से की और यही से कोच रमेश की देखरेख में कॅरिअर की शुरुआत की। भावना का सपना ओलंपिक में देश को गोल्ड मेडल दिलाना है। इसके लिए वह दिन रात मेहनत कर रही है। रनिंग का खेल खुद भावना ने चुना था। आज बेटी ने रनिंग में एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भावना ने 37वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी भावना ने गोल्ड मेडल जीता था।
दादा अनूप सिंह बूरा को समर्पित किया मेडल
कोयंबटूर में आयोजित चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भावना ने दादा अनूप सिंह बूरा को मेडल समर्पित किया। भावना ने यह रिकॉर्ड स्वर्ण पदक जीतकर हिसार जिले का ही नहीं अपितु पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। भावना के पिता ने बताया कि भावना को खेलने की प्रेरणा अपने दादा से मिली थी। उनके पिता अनूप सिंह फुटबाल के खिलाड़ी रहे हैं और उनका सपना था की उनके पौता-पौती भी खिलाड़ी बने। वे खुद स्पोर्ट्स कोटे से हरियाणा पुलिस में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें